CG (खबरीलाल न्यूज़) : मुंगेली: शासकीय क्वार्टर में फंदे पर लटका मिला CHO कमलेश्वरी साहू का शव, पुलिस जांच में जुटी:

post

khabrilal

28 वर्षीय स्वास्थ्य अधिकारी की मौत से क्षेत्र में सनसनी, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव

मुंगेली/जरहागांव। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के ग्राम धरमपुरा स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र के शासकीय क्वार्टर में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO) कमलेश्वरी साहू (28) का शव फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही जरहागांव पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी।

नौकरानी के पहुंचने पर सामने आई घटना

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतका के पिता अर्जुन साहू (55), निवासी रामायण चौक, खर्रीपारा, मुंगेली ने 18 अक्टूबर को पुलिस को घटना की सूचना दी थी।

बताया गया कि रविवार शाम को जब नौकरानी साफ-सफाई के लिए शासकीय क्वार्टर पहुंची, तो काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला। इस पर उसने गांव के कोटवार और अन्य लोगों को जानकारी दी। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। दरवाजा खोलकर अंदर देखने पर कमलेश्वरी साहू का शव फंदे पर लटका मिला।

घटना की सूचना मिलते ही जरहागांव पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा कार्रवाई की।

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेली जिला अस्पताल भेजा। रात होने के कारण शव को मरचुरी में सुरक्षित रखा गया। 19 अक्टूबर को पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

मौत की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं

कमलेश्वरी साहू ग्राम धरमपुरा के उप स्वास्थ्य केंद्र में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के पद पर कार्यरत थीं। उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका फिलहाल खुलासा नहीं हुआ है।

जरहागांव पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर मौत के कारणों का पता लगाया जाएगा। फिलहाल मामले में जांच जारी है।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner