Breaking News

Raipur (खबरीलाल न्यूज़) :: चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी आग, भाई-बहन ने कूदकर बचाई अपनी जान :

post

khabrilalकोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। स्कूटी पर सवार भाई-बहन ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी इलेक्ट्रिक स्कूटी जलकर खाक हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस घटना के बाद इलेक्ट्रिक वाहनों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े होने लगे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, पीयूष कंवर अपनी बड़ी बहन के साथ इलेक्ट्रिक स्कूटी से कुसमुंडा से कटकीडबरी लौट रहे थे। दोनों भाई-बहन सामान्य रूप से अपने घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान भिलाईबाजार तालाब के पास अचानक उनकी इलेक्ट्रिक स्कूटी में आग लग गई। स्कूटी में आग लगते ही दोनों घबरा गए। हालांकि उन्होंने बिना देर किए चलती स्कूटी से कूदकर अपनी जान बचाई। गनीमत रही कि दोनों समय रहते वाहन से दूर हो गए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner