Breaking News

ग्रेटर नोएडा :: 12वीं मंजिल से गिरकर 13 वर्षीय बालक की हुई मौत :

post

khabrilalग्रेटर नोएडा, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र स्थित डिजाइन आर्च सोसायटी में शनिवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहां 13 वर्षीय बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में 12वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बच्चा किन परिस्थितियों में गिरा।

बच्चे की पहचान 13 वर्षीय रणविजय ढाका के रूप में हुई है। वह डिजाइन आर्च सोसायटी में रहता था। पुलिस के अनुसार, 24 अक्टूबर को थाना सूरजपुर में सूचना प्राप्त हुई कि रणविजय सोसायटी की बिल्डिंग से गिर गया है। घटना के तुरंत बाद परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

इस मामले में सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि फुटेज में बच्चा 12वीं मंजिल पर जाता हुआ दिखाई दे रहा है। हालांकि, वह किन परिस्थितियों में नीचे गिरा, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस फुटेज और घटनास्थल से जुड़े अन्य तथ्यों के आधार पर मामले की पड़ताल कर रही है।

जांच के दौरान यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि घटना दुर्घटनावश हुई या इसके पीछे कोई अन्य कारण था। फिलहाल पुलिस ने किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी संभावित पहलुओं की जांच शुरू कर दी है। बच्चे के नीचे गिरने से पहले की परिस्थितियों और घटनाक्रम को समझने के लिए उपलब्ध साक्ष्यों की पड़ताल की जा रही है। पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner