रायपुर। राजधानी रायपुर के भनपुरी स्थित गजराज पॉलीमर इंडस्ट्री में गुरुवार देर रात भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग इतनी भयावह थी कि उस पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की टीम को पूरी रात कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया।
घटनास्थल पर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह, डीआईजी होमगार्ड एवं एसडीआरएफ तथा निदेशक अग्निशमन सेवाएं अजातशत्रु बहादुर सिंह, नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा और डीसीपी नॉर्थ दीपमाला कश्यप सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों की कमान संभाली और दमकल टीम को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
आग की गंभीरता को देखते हुए दमकल कर्मियों ने रातभर लगातार अभियान चलाया। इस दौरान कलेक्टर सहित वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर डटे रहे और आग बुझाने की कार्रवाई की लगातार निगरानी करते रहे। अपर कलेक्टर कीर्तिमान सिंह राठौर, एसडीएम नभसिंह कोसले और तहसीलदार राममूर्ति दीवान सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।
प्रशासनिक अधिकारियों के मार्गदर्शन में दमकल टीम ने पूरी रात आग पर काबू पाने के लिए प्रयास जारी रखे। सुबह तक अभियान चलता रहा। अधिकारियों ने आग पूरी तरह बुझने और स्थिति नियंत्रित होने के बाद ही घटनास्थल से वापसी की।
इस घटना के दौरान जिला प्रशासन, नगर निगम, पुलिस और अग्निशमन विभाग के बीच समन्वय के साथ राहत एवं अग्निशमन अभियान संचालित किया गया। फिलहाल आग लगने के कारण और नुकसान के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।

Journalist खबरीलाल