भिलाई। पुराने लंबित गिरफ्तारी वारंटों की तामिली को लेकर सुपेला पुलिस ने विशेष अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अभियान के दौरान 6 गिरफ्तारी वारंटियों और 4 स्थायी गिरफ्तारी वारंटियों सहित कुल 10 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना सुपेला पुलिस द्वारा 11 नवंबर 2026 से पुराने लंबित गिरफ्तारी एवं स्थायी गिरफ्तारी वारंटों की तामिली के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान पुलिस टीम ने वारंटियों के न्यायालय में दर्ज पतों और संभावित ठिकानों पर लगातार पतासाजी की।
इसी बीच 12 नवंबर को मुखबिर से वारंटियों की सुपेला क्षेत्र में मौजूदगी की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों से 6 गिरफ्तारी वारंटियों और 4 स्थायी गिरफ्तारी वारंटियों को पकड़ लिया। सभी को विधिवत गिरफ्तार कर जिला न्यायालय दुर्ग के समक्ष पेश किया गया।
इन 6 गिरफ्तारी वारंटियों को किया गिरफ्तार
पुलिस ने आशराम परमार (41), निवासी चंद्रा मौर्य टॉकीज सुपेला, राजीव साव (22), विक्की साव (18), आकाश साव (19), तीनों निवासी मिनीमाता चौक सुपेला, विक्की गायकवाड़ (28), निवासी कृष्णा नगर सुपेला और अभय गजभिये (23), निवासी सुपेला को गिरफ्तार किया।
4 स्थायी गिरफ्तारी वारंटियों पर भी कार्रवाई
स्थायी गिरफ्तारी वारंट की तामिली के तहत एक विधि से संघर्षरत बालक, नंदकिशोर चौहान निवासी न्यू कृष्णा नगर सुपेला, भोला गायकवाड़ (28), निवासी कृष्णा नगर सुपेला और भूपेन्द्र देवांगन (38), निवासी लक्ष्मी मार्केट सुपेला को पकड़ा गया।
इस कार्रवाई में थाना सुपेला के निरीक्षक एस.एन. सिंह, परिवीक्षाधीन उपनिरीक्षक सुभाषचंद यादव, भूपेन्द्र सोनवानी, सहायक उपनिरीक्षक गंगाराम यादव, प्रधान आरक्षक अभय शुक्ला एवं नवीन सिंह तथा आरक्षक अमित गुप्ता, अजीत यादव, कमलनारायण साहू और मनोज सिन्हा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस ने स्पष्ट किया है कि न्यायालय से जारी लंबित वारंटों की तामिली के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस ने आम नागरिकों से न्यायालयीन आदेशों का पालन करने और कानूनी प्रक्रिया में सहयोग करने की अपील की है।

Journalist खबरीलाल