पुरानी रंजिश को लेकर दी जान से मारने की धमकी, घर में घुसकर भी की मारपीट और तोड़फोड़
बिलासपुर। जिले के सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम फरहदा में शराब पीने के लिए पैसे मांगने और मना करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और डंडे से हमला करने वाले आरोपी बलराम यादव को सीपत पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम फरहदा निवासी विक्रम पटेल (35 वर्ष) ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 11 नवंबर 2026 को दोपहर करीब 2:40 बजे वह अपने मोटरसाइकिल गैरेज में काम कर रहा था। इसी दौरान गांव का बलराम यादव अपने साले के साथ दुकान पहुंचा। पुरानी रंजिश और शराब के नशे में दोनों ने उससे शराब पीने के लिए पैसे मांगे। पैसे देने से मना करने पर आरोपियों ने अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और डंडे से मारपीट शुरू कर दी।
पीड़ित जान बचाकर अपने घर की ओर भागा, लेकिन आरोपी पीछा करते हुए घर में घुस गए और वहां भी हाथ-मुक्कों व डंडे से मारपीट की। इस मामले में सीपत पुलिस ने अपराध क्रमांक 622/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की।
इसी दिन ग्राम फरहदा निवासी सुक्रेत पटेल (24 वर्ष) ने भी बलराम यादव और उसके साले के खिलाफ गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी देकर मारपीट करने तथा घर में लगे एस्बेस्टस सीट को तोड़ने की शिकायत दर्ज कराई। इस मामले में पुलिस ने अपराध क्रमांक 623/2026 के तहत प्रकरण दर्ज किया।
मामले की विवेचना के दौरान सीपत पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बलराम यादव (39 वर्ष), पिता लुलु राम यादव, निवासी ग्राम फरहदा को हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। मामले में आगे की विवेचना जारी है।

Journalist खबरीलाल