रायपुर। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में युवक की गुमशुदगी के मामले ने सनसनीखेज हत्या का रूप ले लिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले का खुलासा किया है। पुरानी रंजिश के चलते युवक की गला घोंटकर हत्या करने के आरोप में दो आरोपियों राजा नायडू और विनोद दांडेकर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की निशानदेही पर मृतक का शव बरामद करने के साथ ही घटना से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्य भी जब्त किए गए हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थिया ने तेलीबांधा थाने में सूचना दी थी कि उसका पुत्र निरंजन पाल 10 नवंबर की रात करीब 8:30 बजे से घर से लापता है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल वैधानिक कार्रवाई करते हुए गुमशुदगी का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसीपी राजेन्द्र नगर नवनीत पाटिल के मार्गदर्शन में तेलीबांधा पुलिस, मुजगहन पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने पतासाजी शुरू की तथा संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की।
जांच के दौरान राजा नायडू से पूछताछ में महत्वपूर्ण सुराग मिले। इसके बाद पुलिस ने विनोद दांडेकर की संलिप्तता का पता लगाया। पूछताछ में सामने आया कि लगभग एक वर्ष पहले अपने पुत्र राजा दांडेकर की हत्या में निरंजन पाल के शामिल होने के संदेह के चलते विनोद दांडेकर उससे पुरानी रंजिश रखता था। इसी रंजिश के कारण विनोद ने राजा नायडू के साथ मिलकर निरंजन पाल की हत्या की साजिश रची।
पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों ने निरंजन पाल को कमल विहार सेक्टर-13 बुलाया। वहां उसे शराब पिलाने के बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद पहचान और साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से मृतक के कपड़े जला दिए गए तथा शव को गटर में फेंक दिया गया। वहीं मृतक की एक्टिवा को नदी के पास छिपा दिया गया।
संयुक्त पुलिस टीम ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उनकी निशानदेही पर निरंजन पाल का शव बरामद किया गया। पुलिस ने घटना से संबंधित जले हुए कपड़े और मृतक की एक्टिवा भी जब्त कर ली। इसके अलावा वारदात में प्रयुक्त हीरो होंडा स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। एसीपी सिविल लाइन और तेलीबांधा थाना प्रभारी द्वारा आरोपियों से विस्तृत पूछताछ कर अन्य भौतिक साक्ष्य जुटाए गए।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी राजा नायडू तेलीबांधा थाने का गुंडा-बदमाश है। उसके खिलाफ पूर्व में 12 आपराधिक मामले दर्ज हैं तथा उसके विरुद्ध जिला बदर का प्रकरण भी विचाराधीन है। वहीं मृतक और उसके पिता विनोद दांडेकर के खिलाफ पूर्व में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज हुआ था, जो न्यायालय में विचाराधीन है।
तेलीबांधा, मुजगहन और एसीसीयू की संयुक्त टीम की त्वरित कार्रवाई एवं प्रभावी विवेचना से गुमशुदगी के मामले में हत्या का खुलासा हुआ। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। प्रकरण में आगे की विवेचना जारी है।

Journalist खबरीलाल