रायपुर। राजधानी रायपुर के रामकुंड तालाब के पास चाकू लेकर घूमकर लोगों को डराने वाले युवक को आजाद चौक पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चाकू बरामद होने के बाद उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना आजाद चौक पुलिस को सूचना मिली थी कि रामकुंड तालाब के पास एक युवक चाकू लेकर घूम रहा है और आसपास के लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और संदिग्ध युवक को पकड़ लिया।
पूछताछ में युवक की पहचान अजय ढीमर (28 वर्ष), पिता रोहित ढीमर, निवासी रामकुंड, जिला रायपुर के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना आजाद चौक में अपराध क्रमांक 300/2026, धारा 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी चाकूबाजी से संबंधित आपराधिक रिकॉर्ड दर्ज है। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
आजाद चौक पुलिस द्वारा क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।

Journalist खबरीलाल