Breaking News

Raipur (खबरीलाल न्यूज़) : छठ महापर्व की तैयारियों का आयुक्त संबित मिश्रा ने लिया जायजा, सफाई और व्यवस्थाएं तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश:

post

khabrilal

खमतराई शीतला तालाब का किया निरीक्षण, पेयजल, स्ट्रीट लाइट और स्वच्छता पर विशेष जोर

रायपुर। छठ महापर्व को लेकर रायपुर नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में नगर निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा ने जोन क्रमांक-1 अंतर्गत वीर शिवाजी वार्ड क्रमांक-16 स्थित शीतला तालाब खमतराई पहुंचकर छठ महापर्व की पूर्व तैयारियों और सफाई व्यवस्था का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को तालाब परिसर में साफ-सफाई सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं तत्काल प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान आयुक्त संबित मिश्रा ने नगर निगम जोन-1 के जोन अध्यक्ष एवं वीर शिवाजी वार्ड के पार्षद श्री गज्जू साहू तथा शीतला तालाब खमतराई छठ महापर्व आयोजन समिति के पदाधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने आयोजन की तैयारियों, तालाब की सफाई और श्रद्धालुओं की सुविधाओं से संबंधित आवश्यक जानकारियां प्राप्त कीं।

आयुक्त ने मौके पर उपस्थित नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया कि छठ महापर्व से पहले शीतला तालाब परिसर में विशेष सफाई अभियान चलाया जाए। इसके साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पेयजल और स्ट्रीट लाइट की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।

इस अवसर पर नगर निगम अपर आयुक्त स्वास्थ्य श्री विनोद पाण्डेय, जोन-1 जोन कमिश्नर श्री अंशुल शर्मा सीनियर, कार्यपालन अभियंता श्री द्रोनी कुमार पैकरा, जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री गोपीचंद देवांगन सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

नगर निगम प्रशासन द्वारा छठ महापर्व को देखते हुए तालाबों और घाटों की सफाई तथा श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में तैयारियां की जा रही हैं।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner