Breaking News

News (खबरीलाल न्यूज़) : बदरीनाथ हाईवे पर भीषण हादसा, 100 मीटर गहरी खाई में गिरी बस; 8 यात्रियों की मौत, 26 घायल:

post

khabrilal

ऋषिकेश/देहरादून। उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में मंगलवार, 17 नवंबर की सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गूलर बाजार के पास यात्रियों से भरी एक बस पुल की रेलिंग तोड़ते हुए करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में आठ यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 26 लोग घायल हुए हैं। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया है।

हरिद्वार से कर्णप्रयाग जा रही थी बस

जानकारी के अनुसार, विश्वनाथ सेवा की बस मंगलवार तड़के करीब 3:30 बजे हरिद्वार से कर्णप्रयाग के लिए रवाना हुई थी। बस में लगभग 30 से 35 यात्री सवार थे। सुबह करीब 4:30 से 5 बजे के बीच गूलर बाजार के समीप बस अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गदेरे में जा गिरी। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई।

एसडीआरएफ ने चलाया रेस्क्यू अभियान

दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) की टीमें मौके पर पहुंचीं। दुर्गम और गहरी खाई में उतरकर बचाव दल ने यात्रियों को बाहर निकाला। सात यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल ने ऋषिकेश एम्स में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सभी 26 घायलों को निकालकर अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

कई राज्यों के यात्री थे सवार

हादसे में घायल यात्रियों में झारखंड, बिहार, उत्तराखंड, असम, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल के लोग शामिल बताए गए हैं। घायलों में तीन साल की एक बच्ची और बुजुर्ग यात्री भी शामिल हैं। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई गई है।

मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री ने जताया दुख

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार और प्रभावित परिवारों की हरसंभव सहायता के निर्देश दिए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुर्घटना में लोगों की मौत पर शोक जताया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

फिलहाल दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। हादसे के बाद पहाड़ी मार्गों पर यातायात सुरक्षा और वाहन चालकों की सतर्कता को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner