Breaking News

Bilaspur (खबरीलाल न्यूज़) : बिलासपुर के पुराने बस स्टैंड की बदलेगी तस्वीर, 12.60 करोड़ से बनी ऑटोमेटेड पार्किंग शुरू; एक साथ खड़ी होंगी 80 कारें:

post

khabrilal

बिलासपुर। शहर के पुराने बस स्टैंड और आसपास के व्यावसायिक क्षेत्रों में लंबे समय से बनी पार्किंग की समस्या को दूर करने की दिशा में बड़ी पहल हुई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को पुराना बस स्टैंड परिसर में छत्तीसगढ़ की पहली शटल तकनीक आधारित ऑटोमेटेड मल्टीलेवल कार पार्किंग का लोकार्पण किया। करीब 12 करोड़ 60 लाख रुपये की लागत से तैयार इस आधुनिक पार्किंग में एक साथ 80 कारें खड़ी की जा सकेंगी। इससे सड़क किनारे बेतरतीब पार्किंग और यातायात जाम की समस्या कम होने की उम्मीद है।

पांच मंजिला भवन में हर तल पर 20 कारों की व्यवस्था

बिलासपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा विकसित इस पार्किंग भवन में भूतल सहित कुल पांच मंजिलें हैं। प्रथम से चौथे तल तक प्रत्येक मंजिल पर 20 कारें खड़ी करने की व्यवस्था बनाई गई है। भूतल पर वाहनों के प्रवेश, निकास और स्वचालित संचालन के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। इसके अलावा बेसमेंट में दोपहिया वाहनों की पार्किंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।

शटल रोबोट तकनीक से खुद पार्क होगी कार

इस पार्किंग की सबसे खास बात इसकी आधुनिक शटल तकनीक है। वाहन चालक को अपनी कार निर्धारित प्रवेश बे में खड़ी कर बाहर आना होगा। इसके बाद स्वचालित एलिवेटर कार को निर्धारित मंजिल तक पहुंचाएगा और रोबोटिक शटल उसे खाली पार्किंग स्लॉट में सुरक्षित खड़ा कर देगा। वाहन वापस लेने के लिए अनुरोध करने पर यही प्रणाली कार को नीचे निकास बे तक पहुंचा देगी। इससे चालक को खुद पार्किंग की जगह तलाशने या ऊपरी मंजिलों तक वाहन ले जाने की जरूरत नहीं होगी।

एक घंटे में 60 वाहनों के संचालन की क्षमता

परियोजना में दो वाहन एलिवेटर, दो प्रवेश और दो निकास बे बनाए गए हैं। सुरक्षा के लिए अग्नि पहचान एवं अग्निशमन प्रणाली, विद्युत बैकअप तथा स्वचालित नियंत्रण और निगरानी की व्यवस्था की गई है। पार्किंग प्रणाली की डिजाइन क्षमता लगभग 60 वाहनों प्रति घंटे के संचालन की है।

यातायात व्यवस्था को मिलेगी राहत

पुराना बस स्टैंड शहर के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्रों में शामिल है। यहां बाजार और अन्य व्यावसायिक गतिविधियों के कारण बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से सड़कों पर वाहन खड़े होने और यातायात बाधित होने की समस्या बनी रहती है। नई सुविधा शुरू होने से नागरिकों को व्यवस्थित पार्किंग मिलेगी और आसपास के क्षेत्रों में यातायात का दबाव कम होने की उम्मीद है।

लोकार्पण समारोह में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विधायक अमर अग्रवाल, सुशांत शुक्ला एवं धरमलाल कौशिक, महापौर पूजा विधानी तथा क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner