2020-21 से बकाया था राजस्व, कुर्की की कार्रवाई शुरू होते ही बकायादारों ने किया एकमुश्त भुगतान।
रायपुर। रायपुर नगर निगम की सख्ती का असर अब बड़े बकायादारों पर दिखाई देने लगा है। नगर निगम जोन क्रमांक 8 के राजस्व विभाग द्वारा पहला कुर्की वारंट जारी करते ही वर्षों से बकाया 10 लाख 7 हजार 347 रुपये की पूरी राशि बकायादारों ने तत्काल जमा कर दी।
जानकारी के अनुसार, पंडित जवाहरलाल नेहरू वार्ड क्रमांक 2 के नहर रोड, रिंग रोड नंबर 2, टाटीबंध निवासी संतोषी देवी एवं सुभाषचंद्र पर वर्ष 2020-21 से 2026-27 तक का निगम राजस्व बकाया था। लंबे समय से भुगतान नहीं होने पर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के आदेश पर उपायुक्त राजस्व एवं कुर्की अधिकारी डॉ. अंजलि शर्मा ने कुर्की वारंट जारी किया था।
वारंट की तामील जोन 8 के राजस्व अधिकारियों द्वारा की गई। कुर्की की कार्रवाई का सामना करते ही संबंधित बकायादारों ने पूरी राशि एकमुश्त अदा कर दी, जिसे तत्काल नगर निगम के कोष में जमा कराया गया। नगर निगम की इस कार्रवाई से स्पष्ट संकेत मिला है कि बड़े बकायादारों से राजस्व वसूली को लेकर प्रशासन अब सख्त रुख अपना रहा है।

Journalist खबरीलाल