Breaking News

Durg Police (खबरीलाल न्यूज़) :: गांजा बेचने की फिराक में घूम रहा आरोपी गिरफ्तार, एक लाख से अधिक की संपत्ति जब्त:

post

khabrilalदुर्ग, 20 नवंबर। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुम्हारी पुलिस ने गांजा बेचने की फिराक में ग्राहक तलाश रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 1.516 किलोग्राम गांजा और बिक्री की रकम सहित कुल ₹1,01,340 की संपत्ति जब्त की गई है।

पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुम्हारी स्थित डीएमसी खंडहर के पास बरगद पेड़ के नीचे एक व्यक्ति गांजा बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर लक्ष्मण जगत (34 वर्ष), निवासी रूप नगर, कुम्हारी को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से ₹75 हजार कीमत का 1.516 किलोग्राम गांजा और बिक्री की रकम ₹26,340 बरामद हुई।

पुलिस ने बताया कि आरोपी पूर्व में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के एक अन्य मामले में भी फरार चल रहा था। उस प्रकरण में भी उसकी गिरफ्तारी की गई है। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख)(II)(बी) के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड के लिए न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की गतिविधियों की सूचना देने की अपील की है।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner