Breaking News

Police @ Raipur (खबरीलाल न्यूज़) :: घर में चोरी करने वाला आरोपी श्याम सोना को तेलीबांधा पुलिस ने किया गिरफ्तार:

post

khabrilalमध्य जोन थाना तेलीबांधा क्षेत्रांतर्गत घर में घुसकर अलमारी का लॉकर तोड़ सोने-चांदी के आभूषण एवं नगदी रकम चोरी करने वाले आरोपी को तेलीबांधा पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश से न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

प्रकरण में प्रार्थी डॉ. स्नेहिल दीवान द्वारा थाना तेलीबांधा में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 18.11.2026 को परिवार सहित वाराणसी जाने के दौरान घर में ताला लगाकर गए थे। दिनांक 20.11.2026 को वापस आने पर घर के अंदर चोरी होने की जानकारी मिली। घर के बाहर के गेट का ताला लगा हुआ था, जबकि अंदर के मेन गेट का ताला टूटा हुआ था। घर के अंदर अलमारी का लॉकर तोड़कर उसमें रखे सोने का चैन, चांदी के बेलपत्र, नगदी रकम एवं अन्य सामान चोरी कर लिया गया था।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 527/2026, धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की  विवेचना के दौरान संदेही थाना प्रभारी तेली लीबंधा एवं उनकी टीम द्वारा श्याम सोना, पिता देवी चरण सोना, उम्र 22 वर्ष, निवासी मौलीपारा शाम बाजार, थाना तेलीबांधा, रायपुर को थाना लाकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा चोरी की घटना करना स्वीकार किया गया तथा चोरी किए गए सामान को घर के ऊपर छत की सीढ़ी के पास छिपाकर रखना बताया गया।

आरोपी की निशानदेही पर चोरी किए गए सोने का चैन, चांदी के बेलपत्र 12 नग, नगदी रकम एवं सब्जी काटने का चाकू बरामद कर जप्त किया गया। आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड प्राप्त किया गया।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner