थाना : भिलाई नगर एवं एसीसीयू, दुर्ग। कमीशन के लालच में बैंक खाते साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराने वाले 09 म्यूल खाताधारकों पर दुर्ग पुलिस की कार्रवाई, साइबर ठगी की रकम के लेन-देन का खुलासा। थाना भिलाई नगर के अपराध क्रमांक 522/2026 एवं 523/2026, धारा 318(2), 318(3), 317(4) बीएनएस के तहत 09 म्यूल बैंक खाताधारकों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई।आरोपियों द्वारा 5,000 से 15,000 रुपये तक कमीशन के लालच में अपने बैंक खाते, पासबुक, एटीएम कार्ड, चेकबुक एवं सिम कार्ड अन्य व्यक्तियों को उपलब्ध कराए गए थे।
उक्त बैंक खातों का उपयोग साइबर ठगी से प्राप्त अवैध धनराशि को विभिन्न खातों में स्थानांतरित करने एवं निकालने के लिए किया जा रहा था। तकनीकी साक्ष्यों एवं बैंक खातों के विश्लेषण के आधार पर पंजाब एंड सिंध बैंक एवं सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया से संबंधित कुल 09 खाताधारकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। दुर्ग जिले में म्यूल अकाउंट के विरुद्ध अब तक कुल 3,322 खातों की जांच की गई, जिनमें 3,162 खातों पर कार्रवाई की गई। इनमें 1,668 खातों पर अपराध पंजीबद्ध, 618 खातों को जांच उपरांत नस्तीबद्ध किया गया तथा 876 खातों पर कार्रवाई शेष है। इस अभियान में कुल 63 एफआईआर दर्ज कर 349 खाताधारक एवं एजेंट तथा 02 बैंक अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया है।

Journalist खबरीलाल