रायपुर, 23 नवंबर 2026। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित 26वीं राष्ट्रीय पैरा तैराकी प्रतियोगिता में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के दिव्यांग खिलाड़ियों ने अपनी अद्भुत प्रतिभा, कठिन परिश्रम और दृढ़ इच्छाशक्ति का परिचय देते हुए राष्ट्रीय स्तर पर शानदार सफलता अर्जित की है। जिले के तीन प्रतिभावान खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में दो स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य सहित कुल छह पदक जीतकर न केवल जिले, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। इन खिलाड़ियों की ऐतिहासिक उपलब्धि ने यह साबित कर दिया है कि मजबूत आत्मविश्वास, निरंतर अभ्यास और अटूट संकल्प के बल पर हर चुनौती को पार कर सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचा जा सकता है।
भोपाल में 12 से 15 नवंबर 2026 तक आयोजित 26वीं राष्ट्रीय पैरा तैराकी प्रतियोगिता में देशभर के दिव्यांग तैराकों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के तीन खिलाड़ियों श्री रोहित कुमार, श्री जन्तराम पनिका और सुश्री मोहनी मरावी ने विभिन्न स्पर्धाओं में भाग लिया। तीनों खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए कुल छह पदक अपने नाम किए और राष्ट्रीय खेल मंच पर जिले की मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई।

Journalist खबरीलाल