Breaking News

Police @ Raipur (खबरीलाल न्यूज़) :: 6 लाख रुपये के गांजे के साथ अंतर्राज्यीय महिला तस्करी की आरोपी गिरफ्तार:

post

khabrilalरायपुर। राजधानी रायपुर में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट एवं डीडी नगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने मुंबई निवासी एक महिला को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 12 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 6 लाख रुपये है।

पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला एवं पुलिस उपायुक्त (पश्चिम क्षेत्र) रॉबिन्सन गुरिया के संयुक्त निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, 23 नवंबर को मुखबिर की सूचना पर सरोना रेलवे प्लेटफॉर्म के पास मुंबई, महाराष्ट्र निवासी सोनाली मोटे (42 वर्ष), पति सम्भाजी मोटे को पकड़ा गया। महिला के पास रखे बैगों की तलाशी लेने पर कुल 12 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।

आरोपी महिला के विरुद्ध डीडी नगर थाने में अपराध क्रमांक 730/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब गांजे की आपूर्ति एवं वितरण से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने और तस्करी के पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए विस्तृत पूछताछ कर रही है।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner