रायपुर। राजधानी की जलापूर्ति व्यवस्था को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से महापौर मीनल चौबे ने डुंडा स्थित शासकीय स्कूल के समीप लगभग 10 एकड़ क्षेत्र में प्रस्तावित अत्याधुनिक 150 एमएलडी क्षमता के नवीन फिल्टर प्लांट स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान महापौर ने अधिकारियों से जानकारी मांगी कि नवीन फिल्टर प्लांट के प्रारंभ होने से कितनी नई पानी टंकियां जुड़ेंगी तथा मौजूदा फिल्टर प्लांटों पर जलापूर्ति का दबाव कितना कम होगा। महापौर ने खारून नदी में कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय के समीप प्रस्तावित इंटेकवेल, 33 केवी सब स्टेशन, रॉ वाटर पाइपलाइन सहित दतरेंगा-कान्दुल होते हुए डुंडा तक 6.5 किलोमीटर तथा डुंडा से संतोषी नगर चौक तक 5.5 किलोमीटर लंबी प्रस्तावित पाइपलाइन का भी निरीक्षण किया। उन्होंने पाइपलाइन बिछाने के लिए राज्य लोक निर्माण विभाग एवं अन्य संबंधित शासकीय विभागों से अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) प्राप्त करने की स्थिति की जानकारी अधिकारियों से मांगी। निरीक्षण के दौरान नगर निगम के अपर आयुक्त लोकेश्वर साहू, कार्यपालन अभियंता (जल) नर सिंह फरेन्द्र सहित कंसल्टेंट की तकनीकी टीम के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Journalist खबरीलाल