बिलासपुर। सार्वजनिक स्थान पर चाकू लहराकर आम नागरिकों में भय का माहौल उत्पन्न करने के आरोप में सरकंडा पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक तिलेश्वर प्रसाद यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार चौहान के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, 23 नवंबर को मुखबिर से सूचना मिली कि डीएलएस चौक क्षेत्र में एक युवक चाकू लहराकर लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर अशोक नगर निवासी दशरथ साहू (22 वर्ष), पिता दिनेश साहू को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक बटनदार चाकू जब्त किया।
आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 1715/2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 में मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Journalist खबरीलाल