तीन वर्षों में स्थापित हुए 3,271 नए उद्योग, 54 हजार से अधिक लोगों को मिला प्रत्यक्ष रोजगार।
रायपुर। खबरीलाल न्यूज़। उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन एवं उद्योग सचिव रजत कुमार ने नवा रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ संवाद के ऑडिटोरियम में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रदेश की औद्योगिक उपलब्धियों की जानकारी दी। मंत्री देवांगन ने बताया कि औद्योगिक विकास नीति 2024-30 और प्रशासनिक सुधारों के चलते प्रदेश को 8.85 लाख करोड़ रुपये के 309 निवेश प्रस्ताव मिले हैं, जिनसे करीब दो लाख रोजगार के अवसर सृजित होने की संभावना है। पिछले तीन वर्षों में 3,271 नए उद्योग स्थापित हुए हैं, जिनसे 54 हजार से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिला है।
प्रदेश में 160 परियोजनाओं का क्रियान्वयन जारी है, जबकि 32 इकाइयों में उत्पादन शुरू हो चुका है। उद्योगों को 1,594 करोड़ रुपये की सब्सिडी वितरित की गई है। वहीं 2,700 से अधिक स्टार्टअप पंजीकृत हैं। प्रदेश का निर्यात 16,681 करोड़ रुपये से बढ़कर 18,715 करोड़ रुपये पहुंच गया है, जो 12.19 प्रतिशत की वृद्धि है। इसके अलावा 12 जिलों में 24 नए औद्योगिक क्षेत्र एवं पार्क स्थापित किए गए हैं।
सिंगल विंडो सिस्टम के माध्यम से 210 से अधिक सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराई जा रही हैं। राज्य सरकार अब एआई, सेमीकंडक्टर, डेटा सेंटर, इलेक्ट्रॉनिक्स और गारमेंट जैसे आधुनिक क्षेत्रों में निवेश को बढ़ावा दे रही है।

Journalist खबरीलाल