मध्यप्रदेश के देवास से पकड़े गए फरार आरोपी, एप्पल वॉच और एयरपॉड जब्त।
रायपुर। खबरीलाल न्यूज़। तेलीबांधा थाना क्षेत्र के मरीन ड्राइव स्थित एप्पल स्टोर में दो करोड़ रुपये की चोरी के मामले में रायपुर पुलिस ने अंतर्राज्यीय गिरोह के दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा तेलीबांधा पुलिस की संयुक्त टीम ने फरार आरोपी राज झाला (20) और राजेश लोधी (35) को मध्यप्रदेश के देवास से गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से दो एप्पल वॉच और एक एयरपॉड जब्त किया गया है।
पुलिस इससे पहले गिरोह के कथित सरगना राजेश झाला और चोरी के आईफोन खपाने के आरोपी सफान खान को गिरफ्तार कर चुकी है। पूर्व कार्रवाई में 125 आईफोन एवं एक दोपहिया वाहन सहित करीब डेढ़ करोड़ रुपये का सामान जब्त किया गया था। प्रकरण में अब तक कुल चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। आरोपियों के विरुद्ध बीएनएस की धारा 331(4) एवं 305 के तहत कार्रवाई की जा रही है।

Journalist खबरीलाल