रायपुर, 26 नवंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में रायपुर जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य तेजी से जारी है। जिले में अब तक 4 हजार 972 किसानों से 1 लाख 61 हजार 951.60 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। खरीदे गए धान का कुल मूल्य 39 करोड़ 63 लाख 45 हजार रुपए है।
गुरुवार को जिले में धान खरीदी में अच्छी तेजी देखने को मिली। एक ही दिन में 1 हजार 77 किसानों ने 37 हजार 113.60 क्विंटल धान का विक्रय किया। जिले में कुल 149 सहकारी समितियां एवं 159 धान उपार्जन केंद्र हैं, जिनमें से 158 केंद्रों में धान खरीदी प्रारंभ हो चुकी है।
कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा धान खरीदी केंद्रों में किसानों की सुविधा के लिए पेयजल, छाया, बैठक व्यवस्था, बारदाना एवं तौल सहित आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। किसानों को धान विक्रय में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए खरीदी केंद्रों की सतत निगरानी की जा रही है।

Journalist खबरीलाल