शहर के नौ प्रमुख मार्गों पर विशेष अभियान, 6 ठेले और 15 ग्लो साइन बोर्ड एवं होर्डिंग जब्त।
रायपुर। खबरीलाल न्यूज़। राजधानी की यातायात व्यवस्था को सुगम एवं बाधारहित बनाने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला के मार्गदर्शन एवं डीसीपी ट्रैफिक डॉ. अर्चना झा के निर्देशन में 24 नवंबर से अतिक्रमण और नो-पार्किंग के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
नगर निगम की टीम प्रहरी एवं यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने रजबंधा मैदान, डीडी नगर, गोल चौक और रायपुरा चौक सहित विभिन्न क्षेत्रों में सड़क एवं फुटपाथ से अतिक्रमण हटाया। कार्रवाई के दौरान छह ठेले तथा 15 ग्लो साइन बोर्ड एवं होर्डिंग जब्त किए गए।
चार दिनों में 1,162 वाहनों पर ई-चालान
नो-पार्किंग के विरुद्ध 24 नवंबर को 329, 25 नवंबर को 308, 26 नवंबर को 201 तथा 27 नवंबर को 324 वाहनों पर ई-चालान की कार्रवाई की गई।
नौ प्रमुख मार्गों पर अभियान जारी
शारदा चौक, कालीबाड़ी, तेलीबांधा, फाफाडीह, पंडरी, भाटागांव, टाटीबंध, पचपेड़ी नाका एवं भनपुरी क्षेत्र में सघन अभियान चलाया जा रहा है। यातायात पुलिस ने दुकानदारों, ठेला संचालकों एवं वाहन चालकों से सड़क और फुटपाथ पर अतिक्रमण नहीं करने तथा निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही वाहन खड़े करने की अपील की है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Journalist खबरीलाल