रायपुर। खबरीलाल न्यूज़। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा ‘संवाद से समाधान’ कार्यक्रम के अंतर्गत प्रादेशिक बंगाली समाज सेवा समिति छत्तीसगढ़ एवं सिटी महा कालीबाड़ी-विश्वनाथ मंदिर समिति, पंडरी के सहयोग से साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें समाज के लगभग 100 लोग शामिल हुए।
साइबर विशेषज्ञों ने ऑनलाइन फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट, फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक एवं डिजिटल भुगतान से जुड़ी धोखाधड़ी से बचने के उपाय बताए। साथ ही नागरिकों की शंकाओं का समाधान किया गया। पुलिस ने नागरिकों से अपनी व्यक्तिगत एवं बैंकिंग जानकारी अनजान व्यक्तियों से साझा नहीं करने तथा साइबर ठगी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सूचना देने की अपील की।

Journalist खबरीलाल