रायपुर। कोरोना संक्रमण के खतरे को ध्यान में रखते हुए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने मरवाही चुनाव के दौरान अगर किसी कर्मचारी की कोरोना से ड्यूटी के दौरान मौत हो जाती है तो उसके परिजनों को तत्काल 30 हजार रुपये का मुआवजा राशि देने की घोषणा की गई।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने बताया कि संसदीय निर्वाचन, विधानसभा निर्वाचन और समय-समय पर होने वाले उपनिर्वाचन में ड्यूटी पर लगाए गए अधिकारी व कर्मचारी की कोरोना संक्रमण से मृत्यु होने पर उनके आश्रितों को छत्तीसगढ़ राज्य अनुग्रह प्रतिकर भुगतान राशि 30 लाख रुपए दी जाएगी। उल्लेखनीय है कि गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले की मरवाही विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने वाले हैं। पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के निधन के बाद खाली हुई इस सीट पर 3 नवंबर को मतदान होगा। जबकि 10 नवंबर को नतीजे आएंगे। नामांकन की आखिरी तारीख 16 अक्टूबर है। स्क्रूटनी 17 को होगी और 19 अक्टूबर तक उम्मीदवार नाम वापस ले सकेंगे।

Journalist खबरीलाल