Breaking News

सरकारी कर्मचारियों को वित्त मंत्री द्वारा दिया गए पैकेज से दिवाली पर व्यापार बढऩे की आशा:

post

रायपुर। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने आज केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा सरकारी कर्मचारियों की क्रय शक्ति को बढ़ा कर बाजार में पैसे की तरलता हेतु दिए गए पैकेज की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के प्रोत्साहन पैकेज से आगामी दिवाली के त्योहारी मौसम में घरेलू मांगों को बढ़ावा मिलने की बड़ी सम्भावना है। वर्तमान समय में जब देश भर का व्यापार वित्तीय समस्याओं में उलझा हुआ है ऐसे में या कदम व्यापार में धन के चक्र में वृद्धि लागएगा।

कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के प्रदेश अध्यक्ष अमर परवानी, कार्यकारी अध्यक्ष मंगेलाल मालू, विक्रम सिंहदेव, महामंत्री जितेंद्र दोषी, कार्यकारी महामंत्री परमानंद जैन, कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल, प्रवक्ता राजकुमार राठी ने कहा कि प्रोत्साहन पैकेज देश को इस साल की दिवाली को हिन्दुस्तानी दिवाली के रूप में  हिंदुस्तान के रूप में मनाने हेतु बड़ा योगदान देगा और उम्मीद की जाती है की पैकेज के द्वारा विशेष तौर पर घरेलू उपकरणों, बिजली और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों, रसोई के उपकरणों, एफएमसीजी उत्पादों, उपभोक्ता  वस्तुओं, कपड़ा और रेडीमेड कपड़ों, मोबाइल, जूते और उपहार वस्तुओं का व्यापार बढ़ेगा!

त्यौहार के मौके पर सरकारी कर्मचारियों के लिए एलटीसी लाभों का नकद रूपांतरण तथा सरकारी कर्मचारियों को वर्तमान त्यौहार सीजन से लेकर आगामी 31 मार्च 2021 तक सरकार द्वारा दिए गए फेस्टिवल एडवांस को व्यय करने की घोषणा सरकारी कर्मचारियों की क्रय शक्ति को अधिक मजबूत करेगी जिससे यह पैसा बाजार में आएगा और व्यापार बढ़ेगा । श्री पारवानी ने आगे कहा कि यदि राज्य सरकारें भी केंद्र सरकार की इस योजना को अपनाती हैं तो और अधिक पैसा बाजार में मांग को अधिक मजबूत करेगा।
श्री पारवानी ने कहा कि  लॉक डाउन खुलने के बाद से बाजारों में बहुत कम फुटफॉल के कारण वाणिज्यिक बाजार काफी वित्तीय तनाव में हैं, जिसके परिणामस्वरूप व्यापार की  बिक्री में तेजी से गिरावट आई है। ऐसे समय में केंद्र सरकार का यह प्रोत्साहन निश्चित रूप से सरकारी कर्मचारियों को अधिक खर्च करने के लिए प्रेरित करेगा और अंतत: धन बाजारों में आ जाएगा।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner