Breaking News

आयोग की शिकायत पर मंत्री ने हटाया सचिव को :

post

रायपुर। सिलाई मशीन आंबटन कार्य के दौरान हाथकरघा संघ के सचिव द्वारा
महिलाओं के साथ किए अभद्र पूर्ण व्यवहार किए जाने की शिकायत महिला स्व
सहायता समूह की महिलाओं ने राज्य महिला आयोग से की। इस प्रकरण को गंभीरता
से लेते हुए महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ किरणमयी नायक ने विभागीय मंत्री को
उक्त सचिव के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा था जिस पर विभागीय मंत्री ने फौरी
कार्रवाई करते हुए सचिव को संघ से हटा दिया।
महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ.
किरणमयी नायक ने बताया कि 150 स्व. सहायता समूह की महिलाओं ने राज्य महिला
आयोग को आवेदन देकर हथकरघा संघ के सचिव के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की
है। महिला आयोग की अध्यक्ष ने इस प्रकरण को पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दिया
है।

उल्लेखनीय है कि बीपी मनहर के विरुद्ध स्व सहायता समूह की महिलाओं
ने धरना दिया था और राज्यपाल से मिलकर ज्ञापन सौंपा था। ज्ञापन में कहा गया
था कि बीपी मनहर ग्रामोद्योग विभाग के कर्मचारी हैं। तीन साल पहने उन्हें
प्रतिनियुक्ति पर हथकरघा विभाग में सचिव पद पर लाया गया था तब से वह इस पद
पर जमे हुए हैं। महिला स्व सहायता समूहों ने बीपी मनहर पर सिलाई कार्य को
ठेका आवंटित किये जाने में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी करने का आरोप लगाया था।
राज्यपाल के आश्वासन पर महिलाओं ने धरना खत्म कर दिया था।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner