छत्तीसगढ़ में काम कर रही दो विज्ञापन कंपनियों ASA और
व्यापक इंटरप्राइजेज के ठिकानों पर आयकर विभाग ने दबिश डाली है। यह
कार्रवाई सुबह 8 बजे से शुरू हो गई। बताया जा रहा है, आय से अधिक संपत्ति
और कर चोरी की आशंका में दोनों कंपनियों का कामकाज आयकर विभाग के राडार पर
था।
आयकर विभाग के 35-40 अधिकारियों की टीम ने
सुबह रायपुर में ASA के टाटीबंध और गुरुनानक चौक स्थित ठिकानों में छापा
मारा। उसी दौरान एक टीम व्यापक इंटर प्राइजेज के मैग्नेटो मॉल स्थित दफ्तर
में भी पहुंच गई। बिलासपुर में भी एक से अधिक स्थानों पर कार्रवाई चल रही
है।
मध्य प्रदेश में भी भोपाल और इंदौर स्थित
व्यापक इंटरप्राइजेज के ठिकानों पर आयकर अधिकारियों की टीम पहुंची हुई है।
इन स्थानों पर बड़ी तलाशी चल रही है। शुरुआती सूचनाओं के मुताबिक आयकर
अधिकारी इन ठिकानों से मिले एक-एक दस्तावेज की बारीकी से जांच कर रही है।
कुछ संदिग्ध दस्तावेज मिलने की बात सामने आई है। हालांकि कुछ घंटों के बाद
ही स्थिति कुछ साफ होगी।

Journalist खबरीलाल