भिलाई। स्टील सिटी भिलाई की बहू ने महानायक अमिताभ बच्चन के साथ हॉट
सीट पर बैठकर केबीसी सीजन 12 में मुश्किल सवालों का जवाब देते हुए एक
करोड़ की रकम जीतने में कामयाबी हासिल की है।
वैसे तो नाजिय़ा नसीम
मूलत: बिहार की रांची से ताल्लुक रखती है। 2008 में उनकी शादी भिलाई निवासी
मोहम्मद जलील जो कि पेशे से सिविल कॉन्ट्रेक्टर हैं के बेटे मोहम्मद शकील
से हुई । दोनों फिलहाल दिल्ली में रहते हैं जहां उनके पति एडवरटाइजिंग
एजेंसी का काम करते हैं ।
पढ़ाई और जर्नल नॉलेज के प्रति शुरू से ही रुझान
रखने वाली नाजिय़ा को उनकी मां और सास ने हमेशा सपोर्ट किया , जिनकी बदौलत
वे आज इस मुकाम तक पहुंची हैं । नाजिय़ा को कई सालों से केबीसी की हॉट सीट
पर बैठकर कुछ कर दिखाने की तमन्ना थी जो अब पूरी हुई है। सोनी टीवी द्वारा
जारी प्रोमो में नाजिय़ा के एक करोड़ रुपए जीतने पर बिग बी अमिताभ बच्चन भी
भारी उत्साहित नजऱ आए । नाजिय़ा के इस जीत की खुशनुमा क्षण 11 नवम्बर को
सोनी टी वी पर प्रसारित होगा।

Journalist खबरीलाल