रायपुर। भोपाल स्थित विज्ञापन एजेंसी विजन फोर्स के दफ्तर पर भी
छापा पड़ा है। इसका दफ्तर भोपाल के एमपी नगर में है। विजन फोर्स के मालिक
संजय प्रकट है। आयकर विभाग के एक दर्जन कर्मचारी अधिकारी दफ्तर में एक साथ
पहुंचे। इससे पहले व्यापक इंटरप्राइजेज के दफ्तर और मालिक के घर छापे की
कार्रवाई जारी है। कार्रवाई में कई खुलासे होने संभावना जताई जा रही है।
खास
बात यह है कि आयकर विभाग की टीम की गाडिय़ों पर कोविड-19 लिखा हुआ था।
श्रीवास्तव के घर पर कोविड-19 लिखी गाडिय़ों से ही टीम पहुंची है। भोपाल
में करीब 12 ठिकानों पर दबिश दी गई है। इसमें हिंदी भवन नेहरू नगर शक्तिनगर
एमपी नगर आकृति इको सिटी एयरपोर्ट रोड समेत एक दर्जन लोकेशन शामिल है। देर
रात 12 बजे के बाद तीन गाडिय़ों पर कोविड-19 लिखकर भोपाल में करीब 12
ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम पहुंची। यह सभी एजेंसी के ऑफिस और घर बताए
जाते हैं। इसमें इतवारा, कोटरा, सुलतानाबाद, कोहिफिजा, एयरपोर्ट रोड, शक्ति
नगर, हिन्दी भवन के पास, अरेरा कॉलोनी के अलावा एमपी नगर और नेहरू नगर में
कुछ स्थानों पर कार्रवाई चल रही है।

Journalist खबरीलाल