Breaking News

ACB और EOW के नाम पर उगाही का भंडाफोड़:

post

रायपुर– एंटी करप्शन ब्यूरो और आर्थिक अपराध शाखा के नाम पर सरकारी अधिकारियों से उगाही करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। इस गिरोह से जुड़े पुलिस के एक बर्खास्त उप निरीक्षक, एक सहायक उप निरीक्षक और एक कथित आरटीआई एक्टिविस्ट को गिरफ्तार किया गया है।
ACB-EOW के निदेशक और आईजी आरिफ एच शेख ने बताया, पुलिस के बर्खास्त एसआई सत्येंद्र सिंह वर्मा ने बलौदा बाजार के भाटापारा निवासी पटवारी को उसका ACB में चल रहा मामला खत्म करवाने के लिए पांच लाख रुपये मांगे थे।

उसका कहना था, वह ACB मुख्यालय से आया और आईजी आरिफ एच शेख के लिए काम करता है। पटवारी ने इसकी जानकारी ACB मुख्यालय को दे दी। भाटापारा थाने में भी इसकी रिपोर्ट लिखी गई। जांच के बाद पुलिस ने बर्खास्त एसआई सत्येंद्र सिंह वर्मा को गिरफ्तार कर लिया।
रायपुर जिला पुलिस से निलंबित चल रहे ASI विनोद वर्मा और उसके साथियों ने एक वन परिक्षेत्राधिकारी को निशाना बनाया। अधिकारी के खिलाफ EOW में आर्थिक अपराध की गंभीर शिकायत बताकर दबाव बनाया। EOW के निदेशक और SP के लिए काम करने की बात कर वर्मा ने वन परिक्षेत्राधिकारी से 10 लाख रुपये लिए। पीड़ित अधिकारी ने EWO मुख्यालय में इसकी सूचना भी दी। वन परिक्षेत्राधिकारी की सूचना पर रायपुर के टिकरापारा थाने में FIR दर्ज हुई। विनोद वर्मा को भी बलौदा बाजार में गिरफ्तार किया गया है।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner