Breaking News

आंटी कहे जाने पर भड़की महिला ने मचाया बवाल:

post

बदलते सामाजिक परिवेश में लोगों की सहनशीलता लगातार कम होती जा रही है। छोटी छोटी बातों से लोग आहत होकर इस कदर भड़क जा रहे हैं कि कई मौकों पर उन्हें काबू करना मुश्किल हो जाता है। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश में सामने आया है, जहां एक महिला सिर्फ इस बात पर बुरी तरह बेकाबू हो गई कि उसे आंटी कहा गया। माहौल को शांत करने के लिए पुलिस बल को तैनात करना पड़ा है।

आंटी कहकर युवती ने मांगा था रास्ता

खरीदारी के लिए बाजार पहुंची एक 19 वर्षीय युवती ने आगे निकलने के लिए महिला से एक्क्यूज मी आंटी कहकर रास्ता मांगा। तो आंटी कहे जाने पर महिला भड़क गई। आपे से बाहर हुई महिला ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए युवती के बाल पकड़कर पिटाई शुरू कर दी। दोनों के यूं गुत्थमगुत्था होने से भीड़ भरे बाजार में अफरातफरी मच गई।

महिला के उपद्रव की सूचना पर पहुंची पुलिस

गुस्से से बेकाबू हुई महिला के उत्पात से भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई। कुछ लोगों ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया। इस बीच दुकानदारों ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी तो बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और दोनों को पकड़कर महिला थाने ले गया। बाजार में भीड़ और हालात को काबू करने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया।

युवती और महिला संभ्रांत परिवार से

आईएएनएस के मुताबिक महिला पुलिस थाने की इंस्पेक्टर कंचन कटियार ने बताया कि युवती ने महिला को आंटी कह दिया था, इस बात पर महिला भड़क गई और युवती को पीटने लगी। दोनों संभ्रांत परिवार से ताल्लुक रखती हैं। परिजनों को थाने बुलाया गया था। किसी भी पक्ष ने लिखित शिकायत नहीं की है और आपस में मामला सुलझा लिया है।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner