Breaking News

भारत की अर्थव्यवस्था में गिरावट रातों-रात नहीं हुई - सिंहदेव:

post

रायपुर। नोटबंदी की चौथी वर्षगांठ के बहाने छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री
टी.एस. सिंहदेव ने भाजपा की केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा सोशल
मीडिया के माध्यम से कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था रातों-रात नहीं गिर
सकती।  केंद्र सरकार ने नोटबंदी, जीएसटी, कॉर्पोरेट की कर्जमाफी जैसे कदम
अपने चंद उद्योगपति मित्रों को व्यापारिक फायदा पहुंचाने के लिए उठाये हैं।

सिंहदेव
ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि
भारत की अर्थव्यवस्था में यह गिरावट रातों-रात नहीं हुई है। भाजपा ने
बर्बाद किया है- नोटबंदी से निम्न आय वर्ग को, दोषपूर्ण जीएसटी से बढ़ रहे
उद्योगों और उद्यमियों को और अनियोजित लॉकडाउन से दिहाड़ी मजदूरों को।
कांग्रेस सूट-बूट वाले जुमले का इस्तेमाल भाजपा की आर्थिक नीतियों को
कॉर्पोरेटपरस्त बताने के लिए करती है। अपने सूट-बूट वाले मित्रों के लिए
भाजपा का वरदान शेष भारत के लिए अभिशाप बनकर रह गया है। केंद्र सरकार ने
नोटबंदी, जीएसटी, कॉर्पोरेट की कर्जमाफी जैसे कदम अपने चंद उद्योगपति
मित्रों को व्यापारिक फायदा पहुंचाने के लिए ही उठाये हैं।
सिंहदेव ने
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक भाषण की रिपोर्ट को टैग करते हुए लिखा कि
भ्रम और अहंकार के बीच एक बारीक सी रेखा होती है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि
जिस कदम ने हमारी अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया। लाखों लोगों के जीवन को
बर्बाद कर दिया, उसे बहुत फायदेमंद बताकर स्वागत किया जा रहा है।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner