Breaking News

रिजल्ट से पहले साय ने किया मरवाही जीत का दावा:

post

रायपुर। मरवाही विधानसभा उपचुनाव का रिजल्ट मंगलवार को आएगा लेकिन इससे
पहले ही भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने मरवाही में जीत का दावा
करते हुए कहा कि रणभूमि में कौन किस पर भारी पड़ा है यह कल सुबह आने वाले
रूझानों से पता चल जाएगा। वैसे भी कांग्रेस के प्रत्याशी डा. के.के. ध्रुव
बाहरी है और हमारे भाजपा के प्रत्याशी डा. गंभीर सिंह स्थानीय है इसलिए
लोगों ने उन पर भरोसा जताया है।
कुछ मीडिया कर्मियों से चर्चा करते हुए
साय ने कहा कि मरवाही उपचुनाव स्थानीय

और बाहरी को लेकर हमने यह चुनाव
लड़ा है। चुनाव प्रचार के दौरान हमने लोगो को यही बताने की कोशिश किया कि
हमारे प्रत्याशी डा. गंभीर सिंह स्थानीय होने के साथ ही हमेशा आप लोगों के
बीच में पले - बढ़े है और अगर जीतकर आते है तो यहां की जो भी समस्याएं है
वह जल्द से जल्द से दूरी कर लिया जाएगा। वहीं कांग्रेस के प्रत्याशी डा.
के.के. ध्रुव बाहरी है और स्थानीय लोगों से ज्यादा परिचित नहीं होने के
कारण उन पर भरोसा नहीं जता रहे थे।

श्री साय ने कहा कि कल सुबह 10 से
11 बजे के बीच जैसे ही रुझान आना शुरु हो जाएगा सभी को पता चल जाएगा कि डा.
गंभीर सिंह भारी मतों से विजयी होने जा रहे है। जिस हिसाब से मरवाही में
मतदान हुआ है उस हिसाब से डा. गंभीर सिंह अधिक से अधिक मतों विजय होंगे।
साय ने कहा कि इस एक मात्र सीट से जीतने पर न तो हमारी यहां सरकार बनेगी और
न ही हारने पर हमें कोई नुकसान होगा। अगर जीतकर आते है तो 13 से 14 सीटें
हो जाएंगी लेकिन मरवाही ही जनता से जो वादा किया है उसे जरुर पूरा करेंगे।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner