00 कलेक्टर ने ली स्वयं सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों की बैठक
रायपुर।
रायपुर जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव एवं नियंत्रण के लिए प्रशासन
द्वारा विभिन्न कदम उठाये जा रहे हैं और लोगों को कोविड एप्रोप्रिएट
बिहेवियर को अपनाने के लिए विभिन्न माध्यमों से लगातार जागरूक किया जा रहा
है। जिले में कोरोना संक्रमण के दौरान विगत 5-6 महीने से अनलॉक अवधि में
स्वयं सेवी संस्थाओं (एन जी ओ) से भी काम लिया गया है। आमजनों को जागरूक
करने और विभिन्न तरीके से सेवाए देने में एन जी ओ ने भी अहम भूमिका निभाई
है।
उपरोक्त बातें कलेक्टर डॉ.एस.भारतीदासन ने आज कलेक्टोरेट के
रेडक्रॉस सभा कक्ष में जिले में कार्यरत एन जी ओ संगठन के प्रतिनिधियों की
बैठक में कहा। उन्होंने कहा कि एन जी ओ के सदस्य जनता के समीप जाने वाले
लोग है। वर्तमान में त्यौहार आदि के कारण पिछले महीने से बाजार में भीड़
बढ़ गई है। हम सभी को यह याद रखना है और सचेत रहना है कि अभी कोरोना का
खतरा अभी टला नहीं हैं। इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए लोगों को एकबार
फिर से जागरूक करना आवश्यक हो गया है। लोग बेपरवाह बाजारों में घुम रहे है।
दोबारा कोरोना संक्रमण फैलाव रोकने के लिए सावधानी रखने, मास्क लगाकर रहने
और 6 फिट की दूरी बनाये रखने की जरूरत है।
कलेक्टर ने बताया कि एन.जी.ओ
के वालिंटियर के माध्यम से शहर के भीड़ वाले बाजारों जैसे शास्त्री
मार्केट, गोल बाजार, पण्डरी, तेलीबांधा, कटोरा तालाब, मालवीय रोड, स्टेशन
रोड, बूढ़ा तालाब, सुन्दर नगर, डी.डी. नगर आदि जैसे स्थानों पर टॉवर बनाकर
माइक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जायेगा। उन्होने कहा कि जनता को भी
अपनी जवाबदारी समझना होगा तथा कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर का अनिवार्य रूप
से पालन करना होगा। इस अवसर पर जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ.
गौरव कुमार सिंह, निगम आयुक्त श्री सौरभ कुमार सहित संबंधित
अधिकारी-कर्मचारी और एन जी ओ के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Journalist खबरीलाल