रायपुर। स्वामी विवेकानंद सरोवर पहले की तरह अब अभी प्रात: 6 से 10 बजे तक
एवं शाम 5 से 9:30 बजे तक ही खुला रखा जाएगा। इसके लिए जिला कलेक्टर डाक्टर
एस. भारतीदासन ने अधिकारियों को बैठक के दौरान उक्त निर्देश दिए। इस दौरान
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि बूढ़ा तालाब परिसर में सुरक्षा की व्यवस्था
को देखते हुए यहां सिक्योरिटी गार्ड की संख्या बढ़ाई जाएगी।
बूढ़ातालाब
का आकर्षण पहले की तुलना में अब अधिक बढ़ गया है और इसी को ध्यान में रखते
हुए पहले राज्योत्सव के दिन महापौर एजाज ढेबर ने सुबह 5 बजे से 9 बजे तक
और शाम को 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक खुलने का निर्देश दिया था। आज कलेक्टर
डा. एस. भारतीदासन ने अधिकारियों की बैठक लेकर संशोधित आदेश जारी करते हुए
पहले की तरह ही प्रात: 6 से 10 बजे तक एवं शाम 5 से 9:30 बजे तक खुलेगा।
उन्होंने कहा कि सुबह और शाम को बूढ़ा तालाब भ्रमण के लिए आने वालों के
वाहनों की पार्किंग व्यवस्था इनडोर स्टेडियम मैदान में की जाए और वहां से
परिवहन के लिए नगर निगम ई-रिक्शा की व्यवस्था करे। उन्होंने बोट एवं
फ्लोटिंग-डेक क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाने के लिए भी निर्देशित किया है।
बूढ़ातालाब क्षेत्र में शासकीय परिसंपत्तियों की सुरक्षा एवं आम लोगों की
सुविधा के लिए सुरक्षा गार्ड की संख्या भी बढ़ाने के निर्देश दिए। इसके बाद
भ्रमण के लिए बूढ़ातालाब पहुंचने वालों की सुरक्षा की दृष्टि से बैठक में
उन्होंने रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड को पब्लिक एनाउंसमेंट सिस्टम का
नेटवर्क तैयार करने के लिए निर्देशित किया है। बैठक में सीएसपी मनोज ध्रुव,
रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के महाप्रबंधक तकनीकी एस.के. सुंदरानी, जोन-4
कमिश्नर विनय मिश्रा, रायपुर स्मार्ट सिटी के मैनेजर सिविल संजय शर्मा,
असिस्टेंट मैनेजर राजेश राठौर भी उपस्थित रहे।

Journalist खबरीलाल