अंबिकापुर। खतरनाक करैत सांप को अब तक लोगों ने काले रंग का ही देखा है,
पहली बार सफेद करैत देख लोग आश्चर्यचकित रह गए। स्नेक कैचर सत्यम कुमार
द्विवेदी का दावा है कि छत्तीसगढ़ में यह सांप नजर नहीं आता। पहली बार
दूधिया करैत सांप दिखने का दावा किया है। लोगों की सूचना पर पहुंच स्नेक
कैचर सत्यम कुमार द्विवेदी ने इस प्रजाति के सर्प का सूरजपुर जिले के जयनगर
गांव में रेस्क्यू किया।
सत्यम कुमार लगातार सांपों का रेस्क्यू करते
है और अब तक 300 सांपों का रेस्क्यू कर लोगों की जान बचा चुके है। जब इस
सफेद करैत सर्फ का सत्यम ने रेस्क्यू किया तो ग्रामीण दंग रह गए। सत्यम ने
इस दूधिया करैत सांप को कुएं के नीचे जाकर पकडऩे में सफलता हासिल की है।
छत्तीसगढ़ मे इस प्रजाति के सर्प कम पाए जाते हैं। यह एल्बिनो करैत सर्प है
जिसे गांव वाले चित्ती सांप कहते हैं। सफेद दूध की तरह दिखने वाला यह सांप
भारत, बांग्लादेश एवं दक्षिणपूर्व एशिया में पाया जाता है। इंडियन करैत की
औसत लंबाई तीन फुट होती है। अधिकतम लंबाई 1.75 5 फीट 9 इंच तक होती है। नर
करैत की लंबाई अधिक होती है। यह संरक्षित प्रजाति का सांप बहुत कम पाया
जाता है। छत्तीसगढ़ में इसकी पाए जाने की जानकारी वर्षों से नही मिली है।
उत्तरी
छत्तीसगढ़ में काला करैत से हर कोई वाकिफ है। हर वर्ष सैकड़ों लोगों की
जान लेता है। मानसून शुरू होने के साथ ही यह सांप बिल से निकलता है और जमीन
पर सोने वालों को डस लेता है। सरगुजा के साथ सूरजपुर,बलरामपुर, जशपुर,
कोरिया जिले में यह सांप सर्वाधिक पाया जाता है। पहली बार लोगों ने यहां
सफेद करैत देखा और आश्चर्यचकित रह गए।

Journalist खबरीलाल