रायपुर। मांढर इलाके में युवक आशीष डहरिया की मौत के मामले में परिजनों ने आज दोबारा सार्वजनिक पोस्टमार्टम करने और पुलिस पर आत्महत्या के एंगल से जांच कर केस को रफा / दफा किए जाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री निवास के सामने मुख्यमंत्री से मिलने जिद करते हुए मिट्टी तेल दिखाकर आत्मदाह करने की कोशिश करने लगे। इस दौरान वहां पर मौजूद सुरक्षा गार्डों ने उन्हें काफी देर तक समझाया लेकिन जब वे नहीं माने तब पुलिस को सूचना दी और सभी को पकड़कर सेंट्रल भेज में भेज दिया गया।
मंगलवार की दोपहर को करीब आधा दर्जन से अधिक ग्रामीण अचानक सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री निवास के सामने पहुंच और मुख्यमंत्री से मिलने की जिद करने लगे। इस पर वहां मौजूद गाड्र्स ने उन्हें समझाया कि अभी मुख्यमंत्री रायपुर में नहीं है वे दुर्ग प्रवास पर है आप लोग कल आइगा। इसके बाद भी मिलने की जिद करने लगे और सुरक्षा गार्डों ने उन्हें अंदर जाने से रोकने का प्रयास कर रहे थे। इसके बाद ग्रामीण वहीं पर धरने पर बैठ गए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। सुरक्षा गार्डों ने तत्काल सिविल लाइंस पुलिस को इसकी सूचना और वे वहां पहुंचे और उन्हें समझाने का प्रयास करने लगे। इस दौरान दो-तीन लोग हाथ में मिट्टी तेल लेकर अपने ऊपर डालने का प्रयास कर रहे थे तभी पुलिस ने उन्हें रोक लिया और सभी को गिरफ्तार कर उन्हें सेंट्रल जेल में भेज दिया।
इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि वे विधानसभा थाना क्षेत्र के मांढर गांव के रहने वाले हैं और करीब 4 महीने पहले गांव के युवक आशीष डहरिया की मौत हो गई थी। पुलिस इस मामले में आत्महत्या के एंगल से जांच की और केस को रफा-दफा कर दिया जबकि युवक के शरीर पर चोट के निशान थे। हम सभी मृतक के परिजन है और चाहते हैं कि दोबारा शव का सार्वजनिक पोस्टमार्टम किया जाए। परिजनों ने युवक के शव को गांव में ही दफना दिया है।

Journalist खबरीलाल