मरवाही उपचुनाव का परिणाम आने के बाद अब सियासी गलियारे में चर्चा हो रही है कि किसने क्या खोया-किसने क्या पाया? जोगी कांग्रेस के लोग कह रहे हैं हम तो मैदान में थे ही नहीं,भाजपा को बाहर से समर्थन जरूर दिया था। भाजपा के लोग कह रहे हैं मरवाही भाजपा का कभी रहा नहीं,यहां प्रत्याशी कहां,यहां से तो सरकार चुनाव लड़ रही थी। कांग्रेस के लोग कह रहे हैं मरवाही तो हमेशा से कांग्रेस का गढ़ रहा है वे र्पोते के समय का तक हवाला दे रहे हैं। जोगी भी जीतते रहे तो कांग्रेस के चुनाव चिन्ह पर और जब पार्टी से बाहर हो गए तो भी जनता समझती रही जोगी कांग्रेस में ही है।
खैर,कोई कुछ भी कहें जनता ने अपना फैसला दे दिया है अब तीन साल के लिए डा.के.के.ध्रुव विधानसभा में यहां का नेतृत्व करेंगे। हां एक बात कह सकते हैं कांग्रेस सरकार के दो साल अगले माह पूरे हो जायेंगे लेकिन परिणाम से लगता है कि कांग्रेस पर विश्वास जनता का बना हुआ है। इस जीत के लिए भूपेश बघेल,मोहन मरकाम,जयसिंह अग्रवाल और उनकी पूरी टीम बधाई के पात्र हैं।
उपचुनाव पर नजर डालें तो कांग्रेस ने गौरेला पेंड्रा मरवाही को जिला घोषित कर आधी लड़ाई पहले ही जीत ली थी। सत्ता व संगठन का साझा नेतृत्व वहां बिठाया गया। जोगी परिवार का मैदान से बाहर हो जाना भी कांग्रेस के लिए फायदेमंद रहा। उनकी पार्टी के अधिकांश बड़े नेता कांग्रेस में शामिल हो गए। यहीं से यू टर्न लिया चुनाव ने सीधी लड़ाई में जोगी के वोटर्स कांग्रेस के पाले में आ गए इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि खुद जोगी के गांव में भाजपा पिछड़ गई। मतलब अमित जोगी-रेणु जोगी की बात लोगों ने नहीं मानी। कांग्रेस के लिए यह चुनाव प्रतिष्ठा का था जिसमें वे सफल रहे। भूपेश बघेल की पकड़ पार्टी में और मजबूत होना स्वाभाविक है, वहीं जयसिंह अग्रवाल ने कोरबा के बाद मरवाही में अपनी संगठन क्षमता का परिचय दे दिया। मध्यप्रदेश के अलावा अन्य जगहों पर हुए चुनाव की तुलना मेंं गौर करें तो कांग्रेस के लिए छत्तीसगढ़ अभी भी पूरी तरह महफूज है।
जोगी का किला ढह गया,मरवाही चुनाव परिणाम ने यह भी साबित कर दिया कि बगैर अजीत जोगी मरवाही की जनता यदि किसी को पसंद करती थी वह है कांग्रेस। अब कह सकते हैं जोगी की पार्टी का मरवाही से बोरिया बिस्तर बंध गया है। पार्टी ने दूसरी बड़ी गलती की,भाजपा को समर्थन देकर। पार्टी इसमें ही बंट गई। रही सही साख भी खत्म हो गई। यदि बात भाजपा की करें तो पहले तो वे जीत का दावा करते रहे हैं लेकिन पार्टी ने संगठित होकर यहां चुनाव लड़ा कहीं भी पूरे चुनाव के दौरान नजर नहीं आया। सीधा सा जवाब देकर वे नहीं बच सकते कि यहां सरकार ने चुनाव लड़ा है। हकीकत यह है कि पार्टी दो साल में अपनी स्थिति नहीं सुधार पायी हैं जहां थी वहीं है। डा.रमनसिंह व विष्णुदेव साय के नेतृत्व पर फिर सवाल उठाये जायेंगे। कुल मिलाकर यह जीत मरवाही के जनता की है जिन्होने सही फैसला लिया इसलिए कि प्रदेश में सरकार कांग्रेस की है यदि प्रतिनिधि भी कांग्रेस का चुना है तो स्वाभाविक है विकास के कामों को प्राथमिकता मिलेगी। कोरोनाकाल में उपचुनाव संपन्न कराने के लिए चुनाव में लगी पूरी टीम को भी बधाई न देना नाइंसाफी होगी।

Journalist खबरीलाल