रायपुर। माना स्थित बाल संप्रेक्षण गृह की पुरानी बिल्डिंग से अब निजात मिल जाएगी, बिल्डिंग को तोड़कर अपचारी बालक अब नहीं भाग पाएंगे, क्योंकि शासन ने बाल संप्रेक्षण गृह के नए भवन के निर्माण के लिए हरी झंडी दे दी है। महिला बाल विकास विभाग ने टेंडर जारी कर दिया है। ठेका एजेंसी जल्द ही भवन का निर्माण कार्य शुरू करेगी। महिला बाल विकास के अधिकारी का कहना है कि भवन पूरी तरह से जर्जर हो चुका है और भवन कभी भी धराशायी हो जाएगा। भवन का निर्माण अति आवश्यक हो गया था। ज्ञात हो कि बाल संप्रेक्षण गृह से पिछले पांच साल में तकरीबन 20 से अधिक बच्चे फरार हो चुके हैं।
बाल संप्रेक्षण गृह के भवन का निर्माण 1965 में किया गया था। वर्तमान में भवन पूरी तरह से जर्जर हो चुका है। भवन में पुराने जमाने के चार हाल बनाए गए थे। बाल संप्रेक्षण गृह के भवन के इन चार कमरों में ही सौ अपचारी बालकों को रखा गया है। भवन में चार हाल का निर्माण एक करोड़ 45 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा। निर्माण एजेंसी छह माह के भीतर भवन का काम पूरा करने का दावा कर रही है।
उल्लेखनीय हैं कि जर्जर भवन का फायदा उठाकर पिछले दिनों दो अपचारी बालक पैर से दीवार तोड़कर फरार हो गए हैं। बाल संप्रेक्षण गृह से फरार हुए अपचारी बालकों के भागने के बाद भिलाई स्थित सुपेला चौक पर सीसीटीवी कैमरे में जाते हुए देखा गया था। अधिकारियों का दावा है अपचारी बालको को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा, लेकिन पांच दिन से अधिक बीत जाने के बाद भी पुलिस अपचारी बालकों को पकडऩे में असफल साबित हुई है।

Journalist खबरीलाल