Breaking News

मिठाइयों में मिलावट की शिकायत मिलने के बाद दुकानों में जांच शुरु:

post

रायपुर।  मिठाइयों और खान- पान की वस्तुओं में मिलावट की बातें अक्सर सामने
आती रहती हैं। चंद रुपयों के फायदे के लिए लोग इनमें मिलावट कर लोगों की
सेहत से खिलवाड़ करते हैं। त्योहारों के दौरान मिठाइयों की खपत बढऩे के साथ
इनमें मिलावट की आशंका और भी ज्यादा बढ़ जाती है। ऐसी ही कुछ शिकायतें
राजधानी में सामने आने के बाद अब खाद्य विभाग की टीम शहर में जांच पर निकली
है। टीम ने जांच के दौरान कई दुकानों और होटलों में मिठाइयों की गुणवत्ता
को परखा और जांच के लिए सेंपल भी लिए। कुछ दुकानों में अमानक स्तर की
मिठाईयां बेचते पाए जाने के बाद इन दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई भी की गई।

ड्रग
कंट्रोलर केडी कुंजाम के निर्देश पर सहायक खाद्य नियंत्रक कमलकांत पाटनवार
के नेतृत्व में खाद्य विभाग की टीम ने राजधानी में कई मिठाई दुकानों में
छापामार कारवाई की। बिकानेर मिठाई मोवा, न्यू जनता स्वीट्स अवंति विहार,
आनंद मिल्क पाउडर शंकर नगर, मोती स्वीट्स, कृष्णा डेयरी, बघेल स्वीट्स,
ज्योति स्वीट्स, अप्पा सुपर स्टोर समेत कई मिठाई दुकानों पर मिलावट के
संदेह होने पर खाद्य विभाग ने सुबह -सुबह इन दुकानों में दबिश दी। इस दौरान
न्यू जनता स्वीट्स से खोवा पेड़ा, बिकानेर मिठाई दुकान से सोनपापड़ी समेत
अन्य दुकानों से भी मिठाई के सैंपल जांच के लिए भेजे हैं।  लैब में जांच के
बाद जहां से भी गड़बड़ी सामने आएगी, उन दुकानों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी
कार्रवाई की जाएगी।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner