रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार एक और पुरानी फाइल खोलने जा रही है। सरकार
ने आईपीएस राहुल शर्मा आत्महत्या मामले की जांच कराने का फैसला लिया है।
जेल महानिदेशक संजय पिल्लै की अगुवाई में एक जांच समिति बनाई गई है।
इसमें
आईजी दीपांशु काबरा, आईजी रतनलाल डांगी, एसपी प्रशांत अग्रवाल और एएसपी
अर्चना झा को भी शामिल किया गया है।
2002 बैच के आईपीएस अधिकारी राहुल
शर्मा का शव 12 मार्च 2012 को बिलासपुर पुलिस ऑफिसर्स मेस में पाया गया था।
पुलिस ने कहा, उन्होंने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली थी।एक
सप्ताह पहले ही उन्हें बिलासपुर का एसपी बनाकर भेजा गया था। उनकी
आत्महत्या के बाद पुलिस और प्रशासनिक हलके में हड़कंप की स्थिति बनी थी। एक
वरिष्ठ आईपीएस और न्यायिक सेवा के एक अधिकारी पर उंगली भी उठी।
हंगामा
बढ़ता देखकर तत्कालीन मुख्यमंत्री रमन सिंह ने मामले की जांच सीबीआई को
सौंप दी। कई वर्षों की जांच के बाद भी सीबीआई किसी नतीजे पर नहीं पहुंच
पाई।

Journalist खबरीलाल