Breaking News

रायपुर की मोनिका ने छोटे दुकानदारों से की शॉपिंग और गिफ्ट बांटे; सभी ने कहा- आज तक हमारे लिए किसी ने ये नहीं किया:

post

रायपुर की मोनिका सुराना ने इस दीवाली को सार्थक बनाने के लिए अनूठी पहल की। उन्होंने दीये, डेकोरेटिव्स की सारी शॉपिंग छोटे दुकानदारों से की। उन्होंने विशेषकर वहां से सामान खरीदा जहां जरूरत मंद महिलाएं बच्चों के साथ दुकान लगाए बैठी होती हैं। सिर्फ सामान खरीदकर मोनिका ने ना सिर्फ उनकी आर्थिक मदद की बल्कि बदले में इन दुकानदारों को गिफ्ट भी दिए। हैरान होकर इन दुकानदारों ने कहा कि आज तक हमारे लिए किसी ने इतना नहीं सोचा। उन चेहरों पर मुस्कान लाकर मोनिका ने दीवाली को सार्थक करने का संदेश दिया।

अपनी शॉपिंग और दुकानदारों के अनुभव को मोनिका ने एक वीडियो में कैप्चर किया। इस वीडियो को अपने सभी जानने वालों में शेयर किया। उन्होंने मैसेज दिया कि सभी लोग ऑनलाइन या मल्टी ब्रांड स्टोर्स की शॉपिंग को अवॉइड कर इसी तरह छोटे दुकानदारों से सामान खरीदें ताकि वो भी अपनी दिवाली को अच्छी तहर से सेलीब्रेट करें। इसका असर यह हुआ कि रायपुर ही नहीं बंगलुरू और कोलकाता जैसे शहरों में रहने वाले मोनिका के रिश्तेदार भी सड़क किनारे बैठे दुकानदारों से ही शॉपिंग कर जरूरत की चीजें लेकर आए।

जब उस अम्मा ने कहा मैं आपसे पैसे नहीं लूंगी

कोविड के इस काल में जब खुशियां बांटने की कोशिश में मोनिका लगी हुईं थीं, तब उनके साथ कुछ ऐसा हुआ कि वो इसे भुला नहीं सकतीं। उन्होंने बताया कि मैंने गोबर के दिये भी खरीदे। एक बुजुर्ग अम्मा दुकान चला रहीं थीं, उनके साथ 10 या 12 साल की उनकी पोती भी थी। चूंकि मैं वीडियो शूट कर रही थी , वो लोग यह देखकर काफी खुश थे। मैंने शॉपिंग के बाद उन्हें गिफ्ट दिया। जब मैं उनसे नारियल खरीद रही थी तो खुश होकर उन्होंने कहा वो इसके पैसे नहीं लेंगी। इस बात पर वो अड़ गईं और अपने आर्शीवाद के तौर पर मुझे नारियल दे दिया। ये जिंदादिली, बड़े ब्रांड के स्टोर्स में कहां मिलेगी।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner