बिलासपुर। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने शनिवार को दीपावली के मौके पर लोगों को सतर्क रहकर पर्व मनाने की अपील की है। उन्होंने राज्य के नागरिकों का खासकर सरगुजा वासियों से आग्रह किया है कि कोरोना संक्रमण अभी खत्म नहीं हुआ है। बाजार में जिस तरह भीड़ उमड़ रही है वह खतरनाक साबित हो सकती है। इसलिए तीज त्यौहार में भी मास्क लगाकर रखे हैं। एक दूसरे के संपर्क में न आएं।
खासकर इस वक्त तीज त्योहारों में बच्चों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। दीपावली पर्व उत्साह उमंग लेकर आता है। घर-घर खुशियां नजर आती हैं। सुख-समृद्धि का प्रतीक भी दीपावली पर्व होता है। हर छोटा बड़ा परिवार अपने तरीके से खुशियां मनाता है। ऐसे समय में हमें संक्रमण को भी भूलना नहीं चाहिए। स्वास्थ्य मंत्री ने प्रदेशवासियों को दीपावली, छठ पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए, कोरोना से बचाव हेतु आग्रह किया है।
स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा है कि त्योहार के इस सीजन में कोरोना के प्रति हमारी जागरूकता बेहद जरूरी है। दो गज की दूरी, मास्क है जरूरी, इसका ध्यान हमें अभी भी रखना है। कोरोना का यह संक्रमणकाल अभी खत्म नहीं हुआ है। त्यौहार में हम लापरवाही न करें और जैसे पहले हम कोरोना से बचाव के लिए आवश्यक उपायों का ध्यान रखते थे, वैसे ही अभी भी रखना जरूरी है। थोड़े-थोड़े समय में साबुन से हाथ धोते रहें, मास्क का उपयोग अनिवार्य रूप से करें एवं शारीरिक दूरी का पालन करें।
जब तक वैक्सीन नहीं आती हमारी समझदारी, सजगता और सावधानी पूर्व किए गए उपाय ही हमें कोरोना से बचा सकता है। उन्होंने जारी अपील में कहा है कि फुलझड़ियां पटाखे से दूर रहें यह भी जरूरी है स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझ रहे लोगों के लिए फुलझड़ी व इस तरह की सामग्रियों के जलने से जो धुआं उठता है वह बेहद खतरनाक होता है। खुशियां और उत्साह उमंग का यह पर्व परिवार के साथ मनाएं और अपने परिवार का ख्याल रखने के साथ आस-पड़ोस के लोगों का भी ख्याल रखें।

Journalist खबरीलाल