Breaking News

गांव में मादा भालू ने दिया जन्म बच्चों को जन्म, तीन दिनों से डाले हुए है डेरा:

post

बिलासपुर। यदि किसी गांव या शहर में भालू पहुंच जाए तो भयमिश्रित
कौतूहल का माहौल बन जाता है।लोग उसे भगाते हैं या फिर वन अमले को इसकी
जानकारी देते हैं, लेकिन सरगुजा जिले का एक ऐसा गांव है जहां भालू और
ग्रामीणों के बीच ऐसा समन्वय बन गया है कि गांव वाले न तो भालू को खदेड़ने
की कोशिश कर रहे है और न ही भालू को इंसानों पर हमला करने का अभी तक कोई
मौका मिला है।इंसान और भालू सामान्य तौर पर अपनी दिनचर्या में लगे है। तीन
दिन पूर्व भालू ने दो बच्चों को जन्म दिया है, तब से भालू व बच्चों का गांव
में ही डेरा है। हालांकि ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए डीएफओ सरगुजा पंकज
कमल ने वन अमले की टीम को लगा दिया है और टीम द्वारा लोगों को समझाइश भी दी
गई है।

सरगुजा जिले के लखनपुर ब्लॉक में लटोरी में तीन दिन पूर्व भालू ने दो
बच्चों को जन्म दिया है। गांव के एक एक स्थान पर भालू दोनों बच्चों के साथ
उसी गांव में डेरा जमाई हुई है।भालुओं के भोजन-पानी की भी व्यवस्था उसी
गांव में हो रही है, लेकिन भालू और ग्रामीणों के बीच गजब का तालमेल देखने
को मिल रहा है। जिसे शायद ही आपने कभी देखा और सुना होगा। अक्सर इस क्षेत्र
में सुनने को मिलता है कि भालू के हमले से किसी ग्रामीण की मौत हो गई या
कोई बुरी तरह जख्मी हो गया, लेकिन इस गांव के ग्रामीण और भालू के बीच एक
समझ का माहौल बन गया है।

इसे इस तरह समझा जा सकता है कि न तो भालू ने कभी किसी ग्रामीण को नुकसान
पहुंचाया और न ग्रामीणों ने भालू और उसके बच्चों को कभी परेशान किया।
हालांकि वन अमले को इस पूरे वाकये की जानकारी जैसे ही लगी, डीएफओ सरगुजा के
निर्देश पर वन विभाग की टीम को गांव में लगा दिया गया है। अधिकारियों ने
ग्रामीणों को समझाइश दी है कि ग्रामीण भालू से दूरी बनाकर रखें और उसे
बेवजह परेशान करने से बचें। वहीं रात के अंधेरे में शौच के लिए बाहर निकले
पर मना कर दिया गया है।

ग्रामीण भी वन विभाग के आदेश का पूरा पालन कर रहे हैं। अपनी सुरक्षा के
साथ-साथ भालुओं का भी ध्यान दे रहे हैं।डीएफओ पंकज कमल ने बताया कि तीन दिन
पूर्व मादा भालू ने दो शावकों को जन्म दिया है, तब से नर व मादा दोनों उसी
गांव के आस-पास में डटे हुए हैं। दोनों बच्चे भी कमजोर हैं।अगर शावकों को
दूसरी जगह जंगल में शिफ्ट करा दिया जाता है तो इस स्थिति में नर व मादा
भालू हिंसक हो सकते हैं और ग्रामीणों को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। बच्चे
कुछ बड़े हो जाने पर स्वयं भालू अपने बच्चों के साथ चले जाएंगे।

उन्होंने बताया कि वन अमले की समझाइश के बाद गांव वाले भी सतर्क हो गए
हैं समय-समय पर भालू बच्चों को छोड़कर चारा पानी के जुगाड़ में निकलती है
लेकिन कहीं भी इंसानों द्वारा उसे खदेड़ने अथवा रोकने की कोशिश नहीं की
जाती भोजन पानी के बाद भालू बच्चों के पास पहुंच जाती है उन्होंने बताया कि
यह समझ का माहौल है यदि इंसान भालू को खदेड़ने की कोशिश नहीं करेंगे और
उसे शोषण छोड़ देंगे तो बच्चे बड़े होते ही भालू उक्त स्थान को छोड़ देगी
फिलहाल भालू को लेकर गांव में भय का माहौल बना हुआ है। लोग अकारण घरों से
बाहर भी नहीं निकल रहे हैं। खासकर सुबह और शाम को ज्यादा सतर्कता बरतने के
निर्देश दिए गए हैं, क्योंकि उसी दौरान भालू बच्चों को छोड़कर बाहर निकल
सकती है।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner