नई दिल्ली। जिसका डर था वही हुआ,दिवाली की रात दिल्ली में पटाखों के प्रदूषण की चादर लिपटी रही. सुप्रीम कोर्ट और एनजीटी के आदेश के बावजूद दिवाली की रात दिल्ली-एनसीआर में आतिशबाजी हुई. इसका नतीजा ये हुआ कि पहले से ही खराब दिल्ली की हवा गंभीर स्थिति में पहुंच गई.यूं तो पिछले कुछ दिनों से दिल्ली की हवा में जहर घुल ही रहा था.
इसके बाद रही-सही कसर दिवाली के पटाखों ने पूरी कर दी. राजधानी में शनिवार रात कई जगहों पर हवा की गुणवत्ता खराब हो गई और प्रतिबंध के बावजूद लोगों ने उल्लंघन करते हुए दिवाली समारोह के दौरान पटाखे फोड़े.दिवाली की रात हुई आतिशबाजी के चलते दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स गंभीर श्रेणी में जा पहुंचा. दिल्ली के कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स 999 तक पहुंच गया. पूरी दिल्ली रात के वक्त दिवाली के पटाखों के प्रदूषण की चादर में लिपटी रही।

Journalist खबरीलाल