रायपुर। पुलिस जवान ने दीपावली तो मनाया लेकिन नशे में इतना मदहोश हो गया कि एक युवती के घर जबरिया घुसकर प्यार का इजहार करने लगा। जैसे तैसे घर वालों ने बाहर निकाला और पुलिस में शिकायत दर्ज करायी। जवान की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।
जवान ने शराब के नशे में एक युवती घर के अंदर घुस गया। इस दौरान उसने युवती का हाथ पकड़कर उसके साथ बदसलूकी की। घबराई युवती ने जवान को बाहर निकलने को कहा लेकिन वह नहीं माना और काफी देर तक हंगामा करता रहा। युवती की ओर से माना थाने में शिकायत दर्ज करायी गई है। मामला माना थाना इलाके के टेमरी का है। आरोपी पुलिस जवान रायपुर के पुलिस लाइन में पदस्थ है। वह माना इलाके के टेमरी गांव में रहता है। युवती ने बताया कि उसने पुलिस जवान को घर से निकलने को कहा। मगर उसके घर वालों के सामने ही उससे छेडख़ानी करता रहा। इसके बाद युवती के परिजनों ने पुलिस जवान को बाहर निकाला और थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करायी। फिलहाल, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Journalist खबरीलाल