रायपुर। त्यौहार के दौरान चाकूबाजी की घटनाएं थमने की नाम नहीं लेती, हर बार अलग-अलग थानों में मामले दर्ज होते है और घायलों को अस्पताल में भर्ती भी किया जाता है और पुलिस मामले की जांच भी करती है। लेकिन घटनाएंं रुकने का नाम ही नहीं लेती। ताजा मामला रविवार को टिकरापारा के मठपारा में गौरा-गौरी विसर्जन के दौरान हुआ जहां एक युवक ने दूसरे युवक पर चाकू से हमला कर दिया, वहीं रामनगर रेल पटरी के पास अर्जुन नगर के रहने वाले दो नाबालिग आपस में भिड़ गए और एक ने सिर और पेट में चाकू से हमला कर फरार हो गया। पुलिस मठपारा में हुए मामले में युवक को गिरफ्तार कर लिया है वहीं अर्जुननगर से फरार नाबालिग युवक की तलाश कर रही है।
टिकरापारा पुलिस ने बताया कि मठपारा में बीती देर रात गौरा-गौरी विसर्जन कार्यक्रम चल रहा था, तभी इस बस्ती के दो युवक गोविंदा साहू (20) और ललित यादव (22) के बीच आपस में विवाद हो गया। दोनों एक-दूसरे के साथ गाली-गलौज करने लगे, तभी गोविंदा ने अपनी जेब से चाकू निकाला और ललित पर जानलेवा हमला कर फरार हो गया। घायल युवक के छोटे भाई निकेश यादव ने घटना की खबर टिकरापारा पुलिस को दी और मौके पर पुलिस पहुंची और कुछ देर बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ हत्या का प्रयास करने का मामला दर्ज किया है। घायल युवक पान ठेला चलाता है और उसे अंबेडकर अस्पताल में भर्ती किया गया है जहां उसकी हालत ठीक बताई जा रही है।
वहीं दूसरी ओर आजाद चौक थाना के अंतर्गत आने वाले अर्जुन नगर के रहने वाले दो युवक कनवर बाग और सुजान सोना बीती रात में घूमते हुए रामनगर गुढिय़ारी रेल पटरी के पास पहुंचे। इस दौरान दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया और इस बीच कनवर ने आक्रोश में आकर सुजान के सिर और पेट पर चाकू से हमला कर वहां से फरार हो गया। युवक वहीं लहूलुहान होकर पड़ा रहा और आसपास के लोगों की मदद से घायल नाबालिग युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत फिलहाल गंभीर बताई जा रही है। दोनों दोस्तों में विवाद का कारण फिलहाल पता नहीं चल पाया है। घायल युवक के पिता रामलाल सोना की रिपोर्ट पर आरोपी नाबालिग युवक के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरु कर दी है।

Journalist खबरीलाल