Breaking News

News Raipur Police :: पुलिस अधीक्षक रायपुर प्रशांत अग्रवाल द्वारा शहर के थानों का किया गया आकस्मिक निरीक्षण:

post

👉🏻 पुलिस अधीक्षक ने किया लगातार शहर के 8 थानों का भ्रमण।

👉🏻 आमानाका डीडीनगर कबीरनगर न्यू राजेंद्र नगर खम्हारडीह पंडरी देवेंद्रनगर एवं विधानसभा के थानों का किया निरीक्षण।

👉🏻 थाना प्रभारियों व थाना स्टाफ को दिए क्षेत्र के कानून व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश।

👉🏻 थानों में रजिस्टरों दस्तावेजों एवं पंजीयो के उचित रखरखाव को लेकर दिए आवश्यक निर्देश।

👉🏻 सामाजिक बुराइयों से जुड़े अपराधों जुआ, सट्टा, नशे के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने के दिये निर्देश।

👉🏻 आम जनता से बेहतर व्यवहार तथा पीड़ितों की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई किए जाने के दिए निर्देश।

पुलिस अधीक्षक रायपुर  प्रशांत अग्रवाल द्वारा आज शहर के थानों के आकस्मिक निरीक्षण किया गया पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा आज आकस्मिक निरीक्षण करते हुए थाना डीडी नगर, आमानाका, कबीर नगर, न्यू राजेंद्र नगर, खम्हारडीह, देवेंद्र नगर, विधानसभा तथा पंडरी थानों का भ्रमण कर आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

भ्रमण कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी संबंधित थाना प्रभारियों से क्षेत्र में घटित होने वाले अपराधों की प्रवृत्ति और कारण की जानकारी प्राप्त की तथा क्षेत्र में निवास करने वाले लोगों व बस्तियो तथा कॉलोनियों के विषय में जानकारी प्राप्त की। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थानों के कार्यकलापो की समग्र समीक्षा की गई तथा सभी थानों के स्टाफ से भी चर्चा करते हुए सभी को जुआ सट्टा नशे जैसी अवैधानिक गतिविधियों पर संपूर्ण प्रतिबंध लगाने और ऐसा अवैधानिक कार्य करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थाने में आने वाले आवेदकों पीड़ितों के साथ बेहतर व्यवहार करने एवं जन सामान्य के मध्य पुलिस की बेहतर एवं विश्वसनीय विस्थापित करने में सभी थाना एवं थाना स्टाफ को पूरी संवेदनशीलता से कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया।

उक्त भ्रमण कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायपुर पश्चिम आकाश राव गिरेपुंजे, नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चौक रत्ना सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक पुरानी बस्ती नितेश गौतम, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन नसर सिद्दीकी समेत समस्त संबंधित थानों के थाना प्रभारी एवं थाने के स्टाफ उपस्थित रहे।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner