रायपुर। दीपावली की खुशियों के बीच दुखद घटना की खबर राजधानी से लगे अभनपुर के केन्द्री गांव से मिली है,जहां 32 वर्षीय मजदूर कमलेश साहू के घर पांच शव एक साथ मिलने से हडकंप मच गया है। कमलेश का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला है लेकिन बाकी सदस्यों की मौत के बारे में पुलिस फिलहाल किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पायी है। संभवत: सामूहिक आत्महत्या का भी मामला हो सकता है या कमलेश ने परिवार के सदस्यों की पहले हत्या कर दी और स्वंय खुदकुशी कर लिया। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पायेगी। पुुलिस एसपी अजय यादव स्वंय मामले की निगरानी कर रहे हैं। गृहमंत्री ने घटना को दुखद व गंभीर बताते हुए पुलिस तो तत्परता से जांच करने कहा है।
जैसे की जानकारी आ रही है सोमवार की रात एक युवक ने अपनी मां, पत्नी और दो बच्चो की हत्या के बाद खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी। मामला अभनपुर के केंद्री गांव का है। मामले की जानकारी पड़ोसियों को मंगलवार सुबह मिली। फिलहाल, पुलिस ने सूचना के बाद मौके पर पहुंच शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। उधर, एक ही परिवार के पांच लोगो की मौत की सूचना के बाद गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने जांच के आदेश दिए हैं।
इधर गांववालों ने बीमारी से परेशान होने की बात कही है, बताया कि फिलहाल ग्रामीण बता रहे हैं कि परिवार के लोग किसी बीमारी से ग्रसित थे और परेशान थे। शायद इसी वजह से कमलेश ने परेशान होकर सभी की हत्या और खुदकुशी योजना बनाई होगी। एसपी ने कहा कि फिलहाल पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। जांच जारी है। स्पष्ट कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है।

Journalist खबरीलाल